अमेरिका में ही लगने लगा था कि में कुछ दिनों पहले जुलाई महीने के शुरू में ही वहां बीमार हो गया था... बच्चों कि व्यसता के कारन वहां डिक्लेयर नहीं किया... बिटिया के स्वसुर्जी को बाता दिया था कि मुझको दिल में दर्द हुआ था जोर से जब हम दोनों एक दिन घूमने गए थे... खेर, बात आई गयी हो गयी और में और पत्नी वापस भारत जयपुर आ गए... यहाँ आकर ई सी जी कराया और डॉक्टर बेटी दामाद के साथ एक फिजिसियन को भी दिखाया...
राखी के बाद हार्ट स्पेसिअलिस्ट को दिखाया और उसने आगले दिन एन्जीयोग्राफी के लिए बुलाया...
डॉक्टर दामाद ने कहा कि हमको तेइयार होकर जाना होगा क्यों कि कुछ गड़बड़ हुई तो आगे का ट्रीटमेंट भी करवाना होगा... रुपये पैसे का इंतजाम करके हम लोग हार्ट हॉस्पिटल चले गए... जेसा सोचा था वेसा ही हुआ... हार्ट की एक धमनी १००% ब्लाक थी... एक स्टंट लगवाना पड़ा... तीन दिनों में हॉस्पिटल से छुट्टी मिली और हम घर आ गए.. डॉक्टर ने यह भी कहा की मेरे को दो बार हार्ट अटेक हो चुके है और खुशकिस्मत से में दोनों बार बच गया हूँ... जब बच ही गए तो अब क्या सोचना...? भगवान की कृपा थी यह तो...
बाद में बच्चो ने कहा की में बहुत लापरवाह हो गया हूँ... निधि बेटी अपने को जिम्मेदार मानने लगी की उसने मेरा ध्यान नहीं रखा जबकि मुझे पता है कि उसने खुद डिलीवरी के समय कितना कस्ट उठाया था... भगवान ने ही उस समय भी लाज रखी कि जच्चा और बच्चा दोनों बच गए... इसी कारण से मैंने वहां के डोक्टोर्स पर विस्वास नहीं किया और अपने इलाज़ के लिए जयपुर ही चुना...
अब भगवान और परिवार के सभी लोगों का धन्यवाद करता हूँ कि सब ठीक हो गया... कुछ ही दिनों में जिंदगी नोर्मल हो जाएगी...
No comments:
Post a Comment