Wednesday, December 25, 2013

अमेरिका में नया पोता

बहुत खुशी हो रही है बताते हुए कि हम अमेरिका आकर एक बार फिर से नाना नानी बन गये हैं . रानू  बेटी ने एटलांटा के एमोरी जॉन क्रीक हॉस्पिटल में दिनांक १८  दिसम्बर २०१३ को सुबह एक नन्हे व सुंदर  बालक , कविन , को जन्म  दिया है.





यह हमारा पांचमा ग्रांड चाइल्ड है. एकमात्र दोयती मालविका १६ साल की हो गयी है , दो दोयते ११,११ साल के हैं रिजुल और यश. रानू का एक बेटा साढ़े तीन साल का है ( नाम है अभी ).

हम खुशनसीब हैं कि हमारी तीनों बेटियां बहुत पढ़ीलिखी , सुंदर व सभी कामों में  होशियार व निपुन हैं . उनके सभी बच्चे भी उतने ही सुंदर व पढ़ने लिखने में  होशियार हैं. हमारे तीनों दामादों में एक बिजनेसमैन , एक डॉक्टर व एक एमबीए के साथ एनवायरनमेंट इंजीनियर है. पहले दोनों दामाद जयपुर में है जबकि तीसरा अमेरिका में है. हमारी पहली बेटी एमकाम के बाद फेशन डिजाइनिंग कर कंप्यूटर भी जानती है और अपने दोनों बच्चों के साथ घर सम्भाल रही है,दूसरी बेटी एक गीनकोलॉजिस्ट है और अपने सर्जन पति के साथ आपना जयपुर में हॉस्पिटल चला रही है. रानू  अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और एक कम्पनी में काम करती है. तीनो बेटियों की शिक्षा इंडिया में अहमदाबाद में हुई है.



Tuesday, December 24, 2013

New grand son born

बहुत खुशी हो रही है बताते हुए कि हम अमेरिका आकर एक बार फिर से नाना नानी बन गये हैं . रानू  बेटी ने एटलांटा के एमोरी जॉन क्रीक हॉस्पिटल में दिनांक १८  दिसम्बर २०१३ को सुबह एक नन्हे व सुंदर  बालक , कविन , को जन्म  दिया है.

यह हमारा पांचमा ग्रांड चाइल्ड है. एकमात्र दोयती मालविका १६ साल की हो गयी है , दो दोयते ११,११ साल के हैं रिजुल और यश. रानू का एक बेटा साढ़े तीन साल का है ( नाम है अभी ).

हम खुशनसीब हैं कि हमारी तीनों बेटियां बहुत पढ़ीलिखी , सुंदर व सभी कामों में  होशियार व निपुन हैं . उनके सभी बच्चे भी उतने ही सुंदर व पढ़ने लिखने में  होशियार हैं. हमारे तीनों दामादों में एक बिजनेसमैन , एक डॉक्टर व एक एमबीए के साथ एनवायरनमेंट इंजीनियर है. पहले दोनों दामाद जयपुर में है जबकि तीसरा अमेरिका में है. हमारी पहली बेटी एमकाम के बाद फेशन डिजाइनिंग कर कंप्यूटर भी जानती है और अपने दोनों बच्चों के साथ घर सम्भाल रही है,दूसरी बेटी एक गीनकोलॉजिस्ट है और अपने सर्जन पति के साथ आपना जयपुर में हॉस्पिटल चला रही है. रानू  अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और एक कम्पनी में काम करती है. तीनो बेटियों की शिक्षा इंडिया में अहमदाबाद में हुई है.


Wednesday, December 4, 2013

Once again in the USA

I am so sorry for being absent from the Blogger scene for a very long time since I went back to India in 2010. Now back in the USA, I wish to continue my blog writings again. So this attempt..

This time when me and my wife Laxmi started our journey from Jaipur (Rajasthan), India, we had a definite thinking in our mind that it will be our last tour abroad. This thinking is all due to our growing old age and our inability too to  walk much on feet. At the International Airports, one has to walk a lot to change the flight after a long first flight of about ten hours. But to our good luck someone had suggested at Jaipur itself while booking air tickets  that we should book wheel chairs for ourselves on ramps on the airports. We did so and took another ten hours flight from Frankfurt  to Atlanta. Needless to say that we reached the destination  comfortably and also cleared immigration formalities hassle free . But we observed during immigration that a lady before us was facing lot of trouble as all her packets and suitcases were opened by the immigration authorities.

Our son-in-law was present at the airport to receive us and we reached home safely and comfortably where our daughter and the grand son aged 3 and1/2 were waiting. The anxiety of grand son to receive us was more notable as he was questioning my daughter and the son in law for the last more than a month almost every day as to when Nana and Nani will reach home(he was told in Oct. that nana-nani were to come on 26th Nov.). But the child's anxiety was appreciable as he had also started asking after 1st Nov. as to when will 26th come. As our daughter told us the anxiety of the child was on its peak in the morning of 26th and he was not  even prepared to go to school on that day. Our flight to Atlanta was scheduled to land at 4pm and it did so timely.

We all were very happy and now waiting for the new baby to arrive in little over two weeks. More on the first couple of days on the next blog....
Tab tak.....take care!




Tuesday, September 14, 2010

अमेरिका से आने के बाद....

अमेरिका में ही लगने लगा था कि में कुछ दिनों पहले जुलाई महीने के शुरू में ही वहां बीमार हो गया था...  बच्चों कि व्यसता के कारन वहां डिक्लेयर  नहीं किया... बिटिया के स्वसुर्जी को बाता दिया था कि मुझको दिल में दर्द हुआ था जोर से जब हम दोनों एक दिन घूमने गए थे...   खेर, बात आई गयी हो गयी और में और पत्नी   वापस भारत जयपुर आ गए...  यहाँ आकर ई सी जी कराया और डॉक्टर बेटी दामाद के साथ एक फिजिसियन को भी दिखाया...
राखी के बाद हार्ट स्पेसिअलिस्ट को दिखाया और उसने आगले दिन एन्जीयोग्राफी के लिए बुलाया...

डॉक्टर दामाद ने कहा कि हमको तेइयार होकर जाना होगा क्यों कि कुछ गड़बड़ हुई तो आगे का ट्रीटमेंट भी करवाना होगा...  रुपये पैसे का इंतजाम करके हम लोग हार्ट हॉस्पिटल चले गए...  जेसा सोचा था वेसा ही हुआ...  हार्ट की एक धमनी १००% ब्लाक थी...  एक स्टंट लगवाना पड़ा... तीन दिनों में हॉस्पिटल से छुट्टी मिली और हम घर आ गए..  डॉक्टर ने यह भी  कहा की मेरे को दो बार  हार्ट अटेक हो चुके है और खुशकिस्मत से में दोनों बार बच गया हूँ... जब बच ही गए तो अब क्या सोचना...?  भगवान की कृपा थी यह तो...
बाद में बच्चो ने कहा की में बहुत लापरवाह हो गया हूँ...  निधि बेटी अपने को जिम्मेदार मानने लगी की उसने मेरा ध्यान नहीं रखा जबकि मुझे पता है कि उसने खुद डिलीवरी के समय कितना कस्ट उठाया था...  भगवान ने ही उस समय भी लाज रखी कि जच्चा और बच्चा दोनों बच गए...  इसी कारण से मैंने वहां के डोक्टोर्स पर विस्वास नहीं किया और अपने इलाज़ के लिए जयपुर ही चुना...

अब भगवान और परिवार के सभी लोगों का धन्यवाद करता हूँ कि सब ठीक हो गया...  कुछ ही दिनों में जिंदगी नोर्मल हो जाएगी...

Saturday, June 26, 2010

हमारे वोह साल.

उम्र का ६३ वां साल.... जीवन का एक लम्बा सफ़र...  कौन जानता था कि यहाँ तक पहुँच जायेंगे.. लेकिन सच तो सच है, पीछे नज़र डालें तो विश्वास नहीं होता कि सिर्फ मेट्रिक पास करके यहाँ तक पहुंचा जा सकता है..?  सन १९६५ की बात है कि कालेज में दाखिले के बाद भी जब फीस जमा करने को पिताजी के पास पैसे नहीं थे तो नोकरी का ही सोचना पड़ा और उसी दिन से पिताजी के साथ जाना सरू कर दिया . पिताजी एक दुकान में मुनीम थे और मेरे को उन्होंने एक राशन कि दुकान में भेज दिया. मेहनताना ५० रुपये महिना.

अगले ही दिन एम्प्लोय्मेंट एक्स्चेंज में नाम लिखा दिया किसी अच्छी नौकरी के लिए . उन दिनों सरकारी नौकरी मिलना आजकल कि तरह मुस्किल नहीं था और यदि आप निर्धारित शर्तें पूरी करते हैं तो नौकरी आपकी. केवल एक टेस्ट या /और साक्छात्कार तो देना ही है. उसके बाद नौकरी आप कि , चाहे जब तक करो, जब इच्छा हो या दूसरी बढ़िया मिल जाये तो छोड़ दो. १३ दिनों के बाद ही एक सरकारी  स्कूल में केमिस्ट्री  के लेब असिस्तेंत कि नौकरी मिल गयी जो एक साल और छ महिने चली आगे अजमेर में एल आई सी कि नौकरी मिलने तक. अजमेर में तीन महीने की ट्रेनिंग के बाद उत्तरप्रदेश में एक सुगर -मील में अच्छी नौकरी मिल गयी जो पूरे सीजन करीब ६ महीने चली . मेहनताना २०० रुपये और खाना-पीना सभी खर्च अलग से. मज़ा आ रहा था कि १९६८ में फ़रवरी महीने में रिज़र्वे बैंक जयपुर में नौकरी का आफर आया जहाँ सभी खानापूर्ति पहले पूरी की जा चुकी थीं. मार्च १९६८ में रिज़र्व बैंक में जयपुर आ ही गया.

इतना सब हो जाने के बाद अब आगे बारी थी अपने शादी ब्याह की. रिश्ते आने शुरू हो गए. १९७१ में शादी हो गयी. खुश्किश्मती से जीवनसंगिनी जैसी चाहता था वेसी मिल गयी.एक ही साल में लड़का आ गया जो १९ दिन में ही वापस भी चला गया. गलती डाक्टरों कि थी या नहीं पता नहीं, हाँ मेरी और पत्नी कि किस्मत अच्छी नहीं थी. फिर १९७३ में एक लड़की पैदा हुई. वह नो महीने कि भी नहीं हुई थी कि पूरे परिवार पर एक कहर टूट पड़ा. पिताजी चंद घंटों कि बीमारी(तेज बुखार) के बाद अचानक ५३-५४ साल  की उम्र में चल बसे . पूरा भरा-पूरा परिवार छोड़ कर. कोई जमीन जायजाद नहीं,बैंक कि क्लर्क कि नौकरी और माँ, दादी, दो छोटे भाई, एक शादी लायक बहन . पाली और जयपुर दो जगह किराये के मकानों में नहीं चल सकता था सो १५ दिन के बाद ही सबको जयपुर शिफ्ट कर लिया. कोई दूसरा चारा भी तो नहीं था. जयपुर में किराये का थोडा बड़ा मकान लेना पड़ा. खर्चे बढ़ गए, आमदनी नहीं. दोस्तों से उधर लेना शुरू किया और दोस्तों ने भी दोस्ती का फ़र्ज़ पूरा करते हुए कोई ब्याज आदि नहीं लेते हुए देने का सिलसिला कई सालों तक जारी रखा जब तक छोटा भाई ग्रेजूएट होकर मेरा हाथ नहीं बटाने लगा. 
(थिस इस फॉर टुडे. मोरे तो कम टोमोर्रो.)