उम्र का ६३ वां साल.... जीवन का एक लम्बा सफ़र... कौन जानता था कि यहाँ तक पहुँच जायेंगे.. लेकिन सच तो सच है, पीछे नज़र डालें तो विश्वास नहीं होता कि सिर्फ मेट्रिक पास करके यहाँ तक पहुंचा जा सकता है..? सन १९६५ की बात है कि कालेज में दाखिले के बाद भी जब फीस जमा करने को पिताजी के पास पैसे नहीं थे तो नोकरी का ही सोचना पड़ा और उसी दिन से पिताजी के साथ जाना सरू कर दिया . पिताजी एक दुकान में मुनीम थे और मेरे को उन्होंने एक राशन कि दुकान में भेज दिया. मेहनताना ५० रुपये महिना.
अगले ही दिन एम्प्लोय्मेंट एक्स्चेंज में नाम लिखा दिया किसी अच्छी नौकरी के लिए . उन दिनों सरकारी नौकरी मिलना आजकल कि तरह मुस्किल नहीं था और यदि आप निर्धारित शर्तें पूरी करते हैं तो नौकरी आपकी. केवल एक टेस्ट या /और साक्छात्कार तो देना ही है. उसके बाद नौकरी आप कि , चाहे जब तक करो, जब इच्छा हो या दूसरी बढ़िया मिल जाये तो छोड़ दो. १३ दिनों के बाद ही एक सरकारी स्कूल में केमिस्ट्री के लेब असिस्तेंत कि नौकरी मिल गयी जो एक साल और छ महिने चली आगे अजमेर में एल आई सी कि नौकरी मिलने तक. अजमेर में तीन महीने की ट्रेनिंग के बाद उत्तरप्रदेश में एक सुगर -मील में अच्छी नौकरी मिल गयी जो पूरे सीजन करीब ६ महीने चली . मेहनताना २०० रुपये और खाना-पीना सभी खर्च अलग से. मज़ा आ रहा था कि १९६८ में फ़रवरी महीने में रिज़र्वे बैंक जयपुर में नौकरी का आफर आया जहाँ सभी खानापूर्ति पहले पूरी की जा चुकी थीं. मार्च १९६८ में रिज़र्व बैंक में जयपुर आ ही गया.
इतना सब हो जाने के बाद अब आगे बारी थी अपने शादी ब्याह की. रिश्ते आने शुरू हो गए. १९७१ में शादी हो गयी. खुश्किश्मती से जीवनसंगिनी जैसी चाहता था वेसी मिल गयी.एक ही साल में लड़का आ गया जो १९ दिन में ही वापस भी चला गया. गलती डाक्टरों कि थी या नहीं पता नहीं, हाँ मेरी और पत्नी कि किस्मत अच्छी नहीं थी. फिर १९७३ में एक लड़की पैदा हुई. वह नो महीने कि भी नहीं हुई थी कि पूरे परिवार पर एक कहर टूट पड़ा. पिताजी चंद घंटों कि बीमारी(तेज बुखार) के बाद अचानक ५३-५४ साल की उम्र में चल बसे . पूरा भरा-पूरा परिवार छोड़ कर. कोई जमीन जायजाद नहीं,बैंक कि क्लर्क कि नौकरी और माँ, दादी, दो छोटे भाई, एक शादी लायक बहन . पाली और जयपुर दो जगह किराये के मकानों में नहीं चल सकता था सो १५ दिन के बाद ही सबको जयपुर शिफ्ट कर लिया. कोई दूसरा चारा भी तो नहीं था. जयपुर में किराये का थोडा बड़ा मकान लेना पड़ा. खर्चे बढ़ गए, आमदनी नहीं. दोस्तों से उधर लेना शुरू किया और दोस्तों ने भी दोस्ती का फ़र्ज़ पूरा करते हुए कोई ब्याज आदि नहीं लेते हुए देने का सिलसिला कई सालों तक जारी रखा जब तक छोटा भाई ग्रेजूएट होकर मेरा हाथ नहीं बटाने लगा.
(थिस इस फॉर टुडे. मोरे तो कम टोमोर्रो.)